नाइट्रिक अम्ल (HNO3)-नाइट्रोजन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण ओक्सी अम्ल

नाइट्रिक अम्ल (HNO3)-नाइट्रोजन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण ओक्सी अम्ल|इसको प्रबल जल (Aqua Fortis)कहा जाता हैं| हेलो दोस्तों आज हम नाइट्रोजन के एक ओक्सी अम्ल नाइट्रिक एसिड के बारे में बात करेंगे|इसका कई जगह उपयोग होता हैं|chemistry के प्रैक्टिकल में भी नाइट्रोजन का बहुत महत्वपूर्ण योगदान हैं|
नाइट्रिक अम्ल (HNO3)-नाइट्रोजन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण ओक्सी अम्ल
प्रयोगशाला में KNO3 या NaNO3 को सान्द्र H2SO4 के साथ गर्म करने पर HNO3 प्राप्त होता हैं |
NaNO3 +H2SO4 —->NaHSO4+HNO3
HNO3 का ओधौगिक निर्माण :-
इसकी मुख्य विधियां इस प्रकार हैं |
(1) बर्कलैंड आईड विधि या आर्क
वायु को नमी तथा CO2 मुक्त करके दो कॉपर एलेक्ट्रोड़ो के मध्य विधुत आर्क में प्रवाहित किया जाता हैं|
N2 +O2⇌2NO-43.2किलो कैलोरी
2NO +O2—50 डिग्री सल्सिउस —->2NO2
NO2 + H2O—->HNO2 +HNO3
3 HNO2—->3HNO2+H2O+2NO
(2) साल्ट पीटर विधि:-
NaNO3 या KNO3 तथा 93% H2SO4 को ढलवां लोहे (CAST IRON) के रेटार्ट में गर्म करने पर HNO3 प्राप्त होता हैं|KHSO4 को रेटार्ट के पेंदे में लगी निकास नली (OUTLET PIPE) द्वारा प्रथक कर लेते हैं|
KNO3 + H2SO4—>KHSO4 +HNO3
(3) ओस्टवाल्ड विधि:-
यह HNO3 निर्माण की आधुनिक विधि हैं|इसके निम्न सोपान हैं:-
(a) NH3 का NO में ऑक्सीकरण(ऑक्सीडेशन)-
NH3 को वायु के 10 आयतनो के साथ मिलाकर Pt-Rh जाली पर 800-900°C तक गर्म किया जाता हैं|
4NH3+5O2—-Pt-Rh(800-900°C )–>4NO+6H2O +21.5 किलो कैलोरी
(b) NO का NO2 में ऑक्सीडेशन :-
प्रथम पद में प्राप्त NO में वायु मिलाकर NO2 प्राप्त होती हैं|इसको 50°C तक ठंडा किया जाता हैं|जल द्वारा शोषित करवाए जाने पर यह HNO3 देती हैं|
2NO +O2 –50°C—>2NO2
4NO2+2H2O+O2—->4HNO3
(C) HNO3 का सांद्रण :-
HNO3 जल में पूर्ण मिश्रणीय हैं|121°C पर स्थिरक्वाथी मिश्रण बनाता हैं|इस मिश्रण में 68.4% HNO3 होता हैं अत:उबालकर HNO3 का सांद्रण नहीं किया जा सकता हैं|
Leave a Reply